{"_id":"3ce778ac2331f5d815c3bbc924d1c160","slug":"haryana-won-41-medal-in-national-jump-rope-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जंपरोप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 46 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल जंपरोप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 46 मेडल
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 06 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की जंपरोप टीम के खिलाड़ियों ने 12वीं सीनियर नेशनल जंपरोप चैंपियनशिप में 46 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पुडुचेरी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुई। इसमें देश के 17 राज्यों के 462 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हरियाणा से 32 खिलाड़ियों की टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई, जिनमें 18 लड़कियां शामिल थीं। प्रदेश की लड़कियों की टीम आल इंडिया में दूसरे स्थान पर रही और टीम ने डेमोनस्ट्रेशन में आल इंडिया में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 46 पदक हासिल किए, जिनमें 25 स्वर्ण, 17 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। विजेता खिलाड़ियों को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी, खेल मंत्री टी. तयगर्जानंद, शिक्षा मंत्री आर. राधाकृष्णना, जंपरोप फेडरेशन आफ इंडिया की महासचिव सुनीता जोशी और टेकिभनकल डायरेक्टर मोहम्मद अरसद ने पुरस्कृत किया। प्रदेश की टीम के नीरज, निकिता, मुस्कान, अंजलि और शिवम ने दो स्वर्ण जीते। इसके साथ ही नैंसी ने एक स्वर्ण व एक रजत, राजेश कुमारी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, अनीता ने एक स्वर्ण व एक रजत, ईशा ने एक रजत, निकिता ने एक रजत, लक्ष्मी ने एक स्वर्ण व एक रजत, कोमल ने एक रजत व एक कांस्य, समीक्षा ने एक स्वर्ण व एक रजत, श्रुति ने एक स्वर्ण, तनु ने एक स्वर्ण व एक रजत जीता। जोनीराज ने एक रजत, हिमांशी ने एक स्वर्ण, वर्षा ने एक स्वर्ण, ज्योति ने एक स्वर्ण, श्रवण ने एक स्वर्ण, संदीप ने एक रजत, दीपक ने एक रजत, धीरज ने एक स्वर्ण व एक रजत, आशीष ने एक स्वर्ण, रोहित ने एक रजत, यश ने एक रजत, अमन ने एक स्वर्ण व एक रजत जीता। इसके साथ ही अंकुश ने एक स्वर्ण व एक रजत, कुश ने एक कांस्य और प्रिंस ने भी एक कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का मंगलवार को रोहतक पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, राजबीर आर्य, कुलविंद्र सिक्का, रवि नागपाल ने तेजपाल सैनी, शिवकुमार आर्य, दीपक कायत, प्रवीन, पूजा चावला, सुषमा मलिक व महासचिव बीर सिंह सहित विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन