{"_id":"691394c22cc97b9bfc020694","slug":"haryana-won-35-medals-in-the-national-junior-jump-rope-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-760620-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप स्पर्धा में हरियाणा ने जीते 35 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप स्पर्धा में हरियाणा ने जीते 35 पदक
विज्ञापन
21...हरियाणा जंप रोप टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते परिजन। स्रोत : परिजन
रोहतक। मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 35 पदक जीते। स्पर्धा में दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को हरियाणा टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देकर बेहतरीन परिणाम हासिल किए।
रेफरी के रूप में साक्षी रोहिल्ला और टेक्निकल ऑफिशियल ज्योति धनखड़ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के कोच कुसुम सैनी, कोमल यादव, सुधीर यादव और प्रीति दलाल थी। इस अवसर पर रोप संघ के प्रधान आजाद बुधवार, सैनी एजुकेशन सोसाइटी के उप प्रधान देवेंद्र सैनी, दीपिका शर्मा मौजूद रहे।