फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana wins in ranji match

हरियाणा ने झारखंड को 30 रन से हराया

Sun, 17 Nov 2013 11:03 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
haryana wins in ranji match
चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड को 30 रन से हराया।
विज्ञापन



हरियाणा ने इस मैच में छह अंक प्राप्त कर लिए हैं। झारखंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 73.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई। टूर्नामेंट में यह हरियाणा की पहली जीत है।

चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे हरियाणा व झारखंड के बीच रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मैच में तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज बीजे ठाकर 29 व आईआर जग्गी ने 27 रन से आगे खेलना शुरू किया और वे टीम के स्कोर को 106 रन तक ले गए। जोगिंद्र शर्मा ने आईआर जग्गी को 53 के निजी स्कोर पर एस राणा के हाथों कैच आउट कराया। बीजे ठाकर का साथ देने आए बीडी ठाकर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

बीजे ठाकर ने 193 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 64 रन, आर शुक्ला ने 12 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज हरियाणा के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया और झारखंड की पूरी टीम 73.4 ओवर में 172 रन बनाकर आल आउट हो गई। हरियाणा ने यह मैच 30 रन से जीत लिया। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एमएम शर्मा ने 20.4 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट, एचवी पटेल ने 16 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट, जोगिंद्र शर्मा ने 20 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed