फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana win in national school handball compitition

65वीं नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता : दोनों वर्गों में हरियाणा बना विजेता

Tue, 31 Dec 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
haryana win in national school handball compitition
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 65वीं अंडर 17 (लडक़े व लड़कियों)राष्ट्रीय स्कूली हैंडबाल प्रति
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में 26 दिसंबर से चल रही 65वीं अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। महिला व पुरुष दोनों ही वर्गों में हरियाणा की टीमें विजेता बनीं हैं। लड़कियों की टीम में हरियाणा की टीम ने जहां हिमाचल प्रदेश को 18-16 तो लड़कों ने दिल्ली को 31-26 से हराया। वहीं लड़कियों मे दिल्ली की टीम व लड़कों में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता की शुरूआत तीसरे स्थान के मुकाबले के साथ हुई। उसके बाद दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। यहां पर मौलिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रदीप डागर व एसडीएम राकेश मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप नैन, प्राचार्य सुरेंद्र हुड्डा, सुरेंद्र बुधवार, जयपाल दहिया, संदीप नैन, विजय शर्मा, अल्का मदान, डीईईओ डॉ. विजयलक्ष्मी, डीपीसी जितेंद्र सांगवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा ने मांगी हॉकी की भी मेजबानी
हैंडबॉल के आयोजन के बाद रोहतक ने स्कूल नेशनल गेम्स में हॉकी की मेजबानी की मांग की है। पंजाब ने हॉकी की मेजबानी से मना कर दिया है। मुख्य अतिथि प्रदीप डागर ने संबोधन के दौरान कहा कि राष्ट्रीय हॉकी का टूर्नामेंट जिसको पंजाब ने ठुकरा दिया है, उसको फरवरी में रोहतक को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के दो खिलाड़ी रहे हरियाणा की टीम में शामिल
हरियाणा की लड़कों की टीम में जिले के भैराण गांव से हरविंद्र और रुड़की से अर्जुन हुड्डा टीम का हिस्सा रहे। इसके अतिरिक्त कमल, रघुबीर, सन्नी, साहिल, विरेंद्र, धीरज, शशांक, रिंकू, राहुल, अंकुर, नितिन, सुनील, हनुमान, बिट्टू( कप्तान), वीरेंद्र टीम का हिस्सा रहे। वहीं लड़कों की टीम के कोच अनिल कुमार थे। कप्तान बिट्टू नरवाना के मौरखेड़ा के रहने वाले हैं।

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा ?

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा ?

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा ?

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 65वीं नेशनल स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed