फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana weather update rain in many districts of the state

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, दो दिन और संभावना, जानिए मौसम का हाल

Thu, 18 Apr 2024 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 07:59 PM IST
सार

हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बूंदाबांदी हुई है। रात को एक और विक्षोभ सक्रिय हुआ है। 

विज्ञापन
Haryana weather update rain in many districts of the state
फतेहाबाद में शाम को हुई हल्की बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार शाम को बूंदाबांदी हुई है। रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तो इसके असर से 20 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद में मेघगर्जन के साथ बिजली व अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) चलीं।

विज्ञापन


फिलहाल हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक जींद व सोनीपत पानीपत, सोनीपत, करनाल जिलों के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस माह में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही बार-बार हवाओं की दिशाओं में बदलाव होने से तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं हैं तो हवाएं पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। जब ये सक्रिय होते हैं तो हवा दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी पश्चिमी होने से बादलवाही होती है। इसके अलावा जब ये आगे निकल जाते हैं तो हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होती है। यही कारण है कि अभी तक गर्मी के तेवर नहीं दिखे हैं। इसी कड़ी में 16 अप्रैल की रात सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को बादलवाही हुई और कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। 


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात को सक्रिय हो हुआ। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे 18 से 20 अप्रैल के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed