फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Vice Chairperson of State Women's Commission reached Rohtak

Haryana: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पहुंचीं रोहतक, नागरिक अस्पताल व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Tue, 29 Oct 2024 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने वन स्टॉप सेंटर व नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण किया। वह बोलीं कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Haryana: Vice Chairperson of State Women's Commission reached Rohtak
निरीक्षण करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

आयोग बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। केंद्र व प्रदेश सरकार भी महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग हैं। यह कहना है राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल का। वे मंगलवार को रोहतक में वन स्टॉप सेंटर व नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रही थी। 

विज्ञापन


उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में संबंधित अधिकारियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली व नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार व अन्य संबंधित चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रयोगशाला में की जा रही जांच के बारे में भी जाना। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वन स्टॉप सेंटर में पहुंची साढ़े 17 वर्ष की लड़की की काउंसिलिंग कराई गई। वन स्टॉप सेंटर निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर लड़की को उसके माता-पिता के पास भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए समय प्रतीक्षा कर रहे मरीजों से संवाद किया व एक बुजुर्ग महिला और बच्चे को स्वयं आंखों के डॉक्टर के पास लेकर गई। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा समय कम किया जाए, ताकि मरीजों को ज्यादा देर तक अपनी बारी का इंतजार न करना पड़े। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। 

उन्होंने नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी, स्त्री रोग ओपीडी, फिजियोथेरेपी, प्रसव, ब्लड सेंटर, आपातकालीन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आंखों की ओपीडी का निरीक्षण किया व डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मरीजों को शीघ्र इलाज उपलब्ध कराया जाए। ब्लड सेंटर में खून की उपलब्धता व काउंसिलिंग की सुविधा के बारे में भी जानकारी हासिल की।


इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, डॉ. दिनेश गर्ग, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक करमिंदर कौर, सुरेश भारद्वाज, सीमा, अनीता, पूनम, अजय, विकास, राहुल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed