फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Unemployed asked for employment from government

Haryana: बेरोजगारों ने सरकार से मांगा रोजगार, अनसुनी पर चुनाव आयोग दिल्ली करेंगे कूच

Sat, 31 Aug 2024 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 08:40 PM IST
सार

नवीन जयहिंद ने सेक्टर-6 में बेरोजगारों की अदालत लगाई, समस्याएं लेकर 600 से ज्यादा बेरोजगार पहुंचे। प्रदेश भर के बेरोजगार रविवार को भी सेक्टर-6 में ही जमे रहेंगे। रविवार शाम तक बड़ा फैसला लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
Haryana: Unemployed asked for employment from government
रोहतक में इकट्ठा हुए युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बेरोजगार युवा शनिवार को शहर के सेक्टर-6 पहुंचे। यहां बेरोजगारों की अदालत में नवीन जयहिंद को समस्याएं सुनाईं। सभी ने समाधान को लेकर विचार रखते हुए सरकार से रोजगार की मांग की।

विज्ञापन


सुनवाई नहीं होने पर चुनाव आयोग दिल्ली कार्यालय की ओर कूच करने पर सहमति जताई। फिलहाल सभी बेरोजगार रविवार शाम तक सेक्टर छह में ही रहेंगे। यहां बेरोजगार शाम तक बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद की अदालत में बेरोजगारों ने सरकार पर युवाओं का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले सरकार व चयन आयोग ने कुछ नहीं किया। अब आचार संहिता के नाम पर राजनीति की जा रही है। इसलिए युवाओं को भी नियुक्ति से कुछ कम मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से युवा रोजगार की समस्या लेकर आए हैं।


यह मामला 25 हजार बेरोजगारों का है। इसमें टीजीटी वाले खाली पड़े पदों के डिटेल्ड रिजल्ट और ज्वाइनिंग की समस्या, ग्रुप 1, 2, 56, 57, हरियाणा पुलिस के अभ्यर्थी रिजल्ट व नियुक्ति को लेकर, ग्रुप डी वाले वेटिंग लिस्ट और नई भर्ती में पदों की संख्या 2600 से बढ़ाकर कम से कम 10 हजार करने की मांग करने वाले उम्मीदवार शामिल हैं।

वहीं, नए सीईटी को क्वालीफाई किए जाने की मांग है तो ओबीसी समाज के अभ्यर्थी उनके प्रमाण पत्र की मान्यता को लेकर हो रही अनसुनी से आहत हैं। चयन आयोग को घेरते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि ये कैसे चेयरमैन हैं, जिन्हें युवाओं की नहीं, राजनीति की चिंता है। झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार चाहिए, रांडा पेंशन नहीं। भर्ती रोको गैंग अब खुद सरकार बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed