{"_id":"682a37111145de2ce700a343","slug":"haryana-team-will-be-selected-on-june-3-for-senior-national-swimming-championship-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-114857-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए 3 जून को चुनी जाएगी हरियाणा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए 3 जून को चुनी जाएगी हरियाणा की टीम
Mon, 19 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 19 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। 78वीं सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप ओडिसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 22 से 26 जून तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए हरियाणा की तैराकी टीम का चयन 3 जून को किया जाएगा।
हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि बहादुरगढ़ के एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्वीमिंग पूल में ट्रायल लिए जाएंगे। भारतीय तैराकी संघ की ओर से निर्धारित क्वालीफिकेशन टाइम स्टैंडर्ड को मैच करने वाले तैराकों को सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को वैध रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र हासिल करना होगा। इसके लिए एसएफआई और हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के पास रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करवाना जरूरी है। एक तैराक पांच व्यक्तिगत इवेंट्स में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारतीय तैराकी संघ के साथ मिलकर हरियाणा तैराकी संघ स्वीमिंग में उपलब्धि हासिल कर रहा है। तैराकों को बेहतर कोचिंग के साथ बेहतर माहौल भी मुहैया करवाया जा रहा है। पिछले साल हरियाणा के तैराकों ने सीनियर नेशनल में एक मेडल जीता था। इस बार कम से कम 10 मेडल हरियाणा के तैराक जीतकर लाएंगे और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। ट्रायल में 300 तैराक भाग लेंगे।