फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana, rohtak, state university, university, protest, strike, student

स्टेट यूनिवर्सिटी में वीसी के खिलाफ छात्र हुए लामबंद, वीसी के खिलाफ लगाए गो बैक के नारे

Wed, 27 Jul 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 27 Jul 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
haryana, rohtak, state university, university, protest, strike, student
यूनिवर्सिटी कैंपस से लघु सचिवालय तक निकाला जुलूस - फोटो : amar ujala
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स एक बार फिर सुर्खियों में है। छात्रों ने वाइस चांसलर अश्विनी सम्भरवाल पर समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाते हुए गो बैक के नारे लगाए। यूनिवर्सिटी से लघु सचिवालय तक जुलूस निकालते हुए सरकार से वीसी को हटाने की मांग। चेतावनी दी कि जब तक वीसी को नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं डीसी के न मिलने पर छात्र शुक्रवार को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस में इकट्ठा होकर मीटिंग की। इसके बाद पहले कैंपस और फिर शहर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन उनकी कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है। फिल्म एंड टीवी में तीन साल का कोर्स था, लेकिन तीन साल पूरे होने के बाद भी उन्हें डिग्री नहीं मिल रही है। नए सत्र में फिल्म एंड टीवी कोर्स को जीरो ईयर कर दिया गया। एक भी नए छात्र का एडमिशन नहीं किया गया। इसके अलावा भी छात्रों की ढेरों समस्याएं हैं। समस्याओं को लेकर कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। वीसी के पास जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास केवल एक ही रटा हुआ जवाब है कि यह सरकार का मामला है इसमें कुछ नहीं कर सकते। छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि जब वीसी कुछ कर ही नहीं सकते तो उनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी को लगाया जाए, जो छात्रों की समस्या सुन सके। ज्ञापन देने वालों में प्राची, वेदिका, अमित, लोकेश, मंजीत, शशांक, हर्ष, संजय और दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोले छात्र, वीसी को हटाओ, तभी जाएंगे हॉस्टल में

वीसी को लेकर छात्रों में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने अपने हॉस्टल के बाहर आ गए। छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर कहा कि जब तक वीसी को नहीं हटाया जाता, तब तक वह अपने हॉस्टलों में नहीं जाएंगे। इस चेतावनी के बाद देर शाम तक छात्र-छात्राएं अपने हॉस्टलों में नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुके हैं धरना-प्रदर्शन

यूनिवर्सिटी में छात्र और प्रबंधन के आमने-सामने होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस यूनिवर्सिटी में अधिकतर छात्र एकजुट रहते हैं और प्रशासन अलग। हालात यह है कि प्रशासन और छात्रों के बीच कोई सामंजस्य नहीं है, जिस कारण यहां अक्सर हड़ताल, धरने और प्रदर्शन होते रहते हैं। पिछले दिनों छात्रों को रेस्टीकेट करने मामला गरमाया था तो उससे पहले कई बार लंबी हड़ताल चल चुकी है।


यह बोले वीसी

छात्रों ने मुझे कोई शिकायत नहीं दी है। यूनिवर्सिटी ने दो दिन पूर्व पेंडिंग फीस का नोटिस लगाया है, इसीलिए छात्रों ने हंगामा कर रहे हैं। छात्रों की समस्या का समाधान करने को हर समय तैयार है।
- डॉ. अश्वनी सम्भरवाल, वीसी, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed