फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Rajasthan Ranji match could not start due to low visibility on First Day

Ranji Trophy: धुंध में धुला पहले दिन का खेल, हरियाणा और राजस्थान के बीच नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Fri, 05 Jan 2024 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

हरियाणा और राजस्थान के बीच कम दृश्यता के चलते रणजी ट्रॉफी का पहला मैच शुरू नहीं हो सका। कोहरे में कम रोशनी के कारण कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी। रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चार दिवसीय मैच हो रहा है। 

विज्ञापन
Haryana Rajasthan Ranji match could not start due to low visibility on First Day
लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में मशीन से पिच को सुखाते हुए क्यूरेटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रणजी क्रिकेट ट्रॉफी टेस्ट मैच का पहला दिन मौसम के भेंट चढ़ गया। खराब दृश्यता के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया। हरियाणा और राजस्थान के बीच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मैच शुरू होना था। अंपायर खालिद सैय्यद और सौरभ धोत ने सुबह नौ बजे पिच का मुआयना किया। ओस से पिच में नमी और लाइट मीटर पर खेल के मुताबिक दृश्यता न होने के कारण टॉस को एक बजे तक के लिए टाल दिया गया।

विज्ञापन


अंपायरों ने एक बजे, दो बजे व तीन बजे पिच का मुआयना किया। दिन का अंतिम मुआयना 3:45 बजे करने के बाद पहले दिन का खेल न शुरू करने का फैसला लिया। इस चार दिवसीय टेस्ट मैच को लेकर हरियाणा व राजस्थान के खिलाड़ियों ने मैदान में अभ्यास किया।
विज्ञापन

लाहली गांव स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में फुटबॉल खेलते क्रिकेट के खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगला मैच सौराष्ट्र के साथ होगा। यह मैच राजकोट में 12 जनवरी को होगा। इसके बाद 26 जनवरी को महाराष्ट्र की टीम के साथ मैच होगा। अगले माह दो फरवरी से हरियाणा सर्विसेज का मैच लाहली में होगा।

कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते आएंगे नजर
मैच में कई अंतरराष्ट्रीय व आईपीएल के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। जिनमें राजस्थान की तरफ से दीपक चाहर, राहुल चाहर, दीपक हुड्डा, अनिकेत चौधरी बड़े चहरे हैं। वहीं, हरियाणा टीम के नामी खिलाड़ी सुमित कुमार, अंशुल कम्बोज, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु और अशोक मेनारिया स्टेडियम में मौजूद हैं।

हरियाणा बनाम मुकाबले             दिन            

  • सौराष्ट्र                         12 जनवरी
  • महाराष्ट्र                         26 जनवरी
  • झारखंड                         9 फरवरी
  • विदर्भ                         16 फरवरी
  • मणिपुर                         19 फरवरी


चार दिवसीय यह मैच खराब लाइट की वजह से नहीं हो पाया। पिच की नमी को दूर करने के लिए समय-समय पर रोलर आदि मशीन से ड्राइ करने का काम किया जा रहा है। शनिवार को अंपायर नौ बजे पिच का इंस्पेक्शन करेंगे। खेल शुरू होने का समय 9.30 बजे है। एलयूएक्स मशीन से जांच की जाती है जिसमें एक हजार एलयूक्स तक रहने पर मैच कराया जाता है। अगर दोनों टीम चाहें तो 700 एलयूक्स में भी मैच हो सकता है। यहां एलयूएक्स एक हजार से कम था। दोनों टीमों ने खेलने से मना कर दिया था। -अनुज, जीएम, चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली



मैच न होने से मायूस हुए दर्शक
कंपकंपाती ठंड में मैच देखने के लिए भी कई दर्शक पहुंचे। दर्शक काफी देर तक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। लेकिन मैच नहीं होने पर मायूस होकर स्टेडियम से लौट गए।

बड़े खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरे अभ्यास करने
दीपक चाहर, राहुल चाहर, दीपक हुड्डा, अनिकेत चौधरी सहित कई नामी चेहरे शुक्रवार को मैदान में अभ्यास करने नहीं उतरे। स्टेडियम में स्थित कमरों से ही मैदान की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed