फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana queen competition, 65 contestents appear

हरियाणा क्वीन स्पर्धा आज, 65 प्रतिभागी लेंगी भाग

Mon, 08 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
haryana queen competition, 65 contestents appear
अमर उजाला प्रथमा की ओर से विश्व महिला दिवस पर सुपवा में आयोजित फैशन शो के लिए पूर्व संध्या पर रिर्
रोहतक। अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा क्वीन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) के सभागार में शाम 6 बजे यह आयोजन शुरू होगा। रविवार को चार सदस्यीय पैनल में शामिल डॉक्टर रागिनी, मुस्कान सैनी, बेनू सहरावत व रजनी बेनीवाल ने 200 आवेदकों में से 65 प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागी सोमवार को हरियाणा क्वीन स्पर्धा में भाग लेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, एमडीयू एवं सुपवा कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर व उद्योगपति राजेश जैन मुख्य अतिथि रहेंगे। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एलपीएस बोसार्ड, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, मार्क्स फार्मा, खुराना आई सेंटर, निखार सहयोगी हैं। समारोह में फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें महिलाएं तीन श्रेणियों में हिस्सा लेंगी। पहली श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी श्रेणी 31 से 45 वर्ष और तीसरी श्रेणी 45 से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए रखी गई हैं। स्पर्धा में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला शक्ति होंगी सम्मानित
कार्यक्रम में देश और प्रदेश के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें अभीजिता गुप्ता, जानवी, आरती वत्स, मिस काजल सैनी, शिखा बिसला, नीलम आर्या, कंवलजीत कौर, नेहा पिलानिया, डॉक्टर शिभा सेठी, पूजा, सुषमा, मान्या, वनिका व डॉक्टर सुमन पहल सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed