फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana politics Abhay Chautala will build a house in Rohtak, preparations to woo old workers; son Karan said

हरियाणा की सियासत: रोहतक में आवास बनाएंगे अभय चौटाला, पुराने कार्यकर्ताओं को साधने की तैयारी; बेटा कर्ण बोला..

Thu, 17 Apr 2025 03:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

वक्फ बोर्ड कानून के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है, क्योंकि यह कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की आवाज उठाने में नाकाम नहीं है।

विज्ञापन
Haryana politics Abhay Chautala will build a house in Rohtak, preparations to woo old workers; son Karan said
इनेलो नेता कर्ण चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने कहा है कि पार्टी नेता अभय चौटाला जल्द रोहतक में आवास बनाएंगे, ताकि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से फिर से एकजुट करके इनेलो से जोड़ा जा सके। इसके लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। चौटाला वीरवार को रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


कर्ण चौटाला ने कहा कि जजपा व इनेलो एक नहीं हो सकते, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास न करने वालों से इनेलो का कोई नाता नहीं है। पार्टी उन कार्यकर्ताओं के घर जाएगी, जो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े रहे थे। इसके लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जजपा व इनेलो कभी एक नहीं हो सकते। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कहां गायब हैं, उनको भी बताया जाए।
विज्ञापन




वक्फ बोर्ड कानून के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है, क्योंकि यह कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की आवाज उठाने में नाकाम नहीं है। जो पार्टी विधानसभा में विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकती, वह प्रदेश की आवाज कैसे बनेगी। इस मौके पर पार्टी नेता प्रकाश भारती व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed