{"_id":"67900682f3b3f48d040e313d","slug":"haryana-police-reached-amroha-in-up-in-search-of-cattle-smuggler-rohtak-news-c-17-roh1020-585532-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोवंश तस्कर की तलाश में यूपी के अमरोहा पहुंची हरियाणा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोवंश तस्कर की तलाश में यूपी के अमरोहा पहुंची हरियाणा पुलिस
विज्ञापन
पंजाब से तस्करी के लिए हरियाणा के नूंह-मेवात ले जाने के दौरान काबू किए गए गोवंश की हालत में अब सुधार है। तस्करों ने चार दिन से गोवंशों को ट्रक में रखा गया था।
भूख-प्यास से तड़प कर एक बैल मर गया था। उधर, आरोपी चालक को चालक को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस अन्य तस्कर की तलाश में आरोपी चालक को उत्तर प्रदेश के अमरोहा लेकर गई है।
पुलिस ने बताया कि पंजाब से तस्करी के लिए नूंह-मेवात ले जाते हुए गोरक्षकों ने ट्रक को देख लिया और पीछा करके रोहतक में पकड़ लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो एक दिन का रिमांड मिला। पुलिस अब यूपी के संभल निवासी आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद माज को साथ लेकर अमरोहा निवासी तस्कर की तलाश में दबिश देने गई है। उधर, आरोपी चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चार दिन से गोवंश को ट्रक में ही रखा गया था और मौका मिलते ही संवेदनशील क्षेत्र को पार कर लिया जाता था। चार दिन से भूखे प्यासा एक गोवंश मर भी गया था। यदि समय रहते उनको पकड़ा न गया होता तो और कई गोवंश और मर जाते। हालांकि, गोशाला में चिकित्सकों की देखरेख में अब गोवंशों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आरोपी चालक का एक दिन का अदालत से रिमांड मिला है। बुधवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। रोहतक से यूपी के अमरोहा के तस्कर की गिरफ्तारी के लिए उसे साथ लेकर गए हैं।
- विक्रम सिंह, जांच अधिकारी।