फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana players captured 38 medals in Grapping Championship

Rohtak News: ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडियों ने 38 पदक कब्जाए

Mon, 02 Oct 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana players captured 38 medals in Grapping Championship
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में तीसरी नेशनल कैडेट जूनियर एवं सीनियर वेटरन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2023 में रविवार को शानदार मुकाबले हुए। देश के विभिन्न 22 राज्यों से आए करीब 1500 खिलाड़ियों में रोजाना कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। महिला एवं पुरुष वर्ग के विभिन्न भार में पदक के लिए खिलाड़ी पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

17 स्वर्ण, 13 रजत व 8 कांस्य पदकों के साथ हरियाणा आगे

ग्रैपलिंग स्पर्धा के तीसरे दिन हरियाणा छाया रहा। प्रदेश के खिलाड़ी 17 स्वर्ण, 13 रजत व 8 कांस्य पदकों के साथ अब तक सबसे आगे बने हुए हैं। राजस्थान को पछाड़ते हुए हिमाचल ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत व सात कांस्य पदकों पर कब्जा किया। तीसरे स्थान की दौड़ में शामिल दिल्ली ने पांच स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बॉडी बिल्डर सोनू जाॅन रहे। साहित्यकार गीता भारद्वाज, समाजसेवी आशीष सिंघल व पारुल सिंगल विशिष्ट अतिथि रहे। मंच संचालन रजनी बेनीवाल ने किया। गायक एवं लेखक प्रदीप जेलपुरिया ने किया। अब तक हुए ग्रैपलिंग मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है। इस मौके पर बिरजू शर्मा, विनोद शर्मा, नीलम आर्य, शुभम चौधरी, जगमेंद्रु पांचाल, राजकुमार, गोपाल समोटा, प्रेम चहल, प्रदीप जेलपुरिया, विजय सांगवान, रणसिंह पंवार, जयवीर डांगी, संजीव कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed