फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana panchayat election, bjp won rohtak block committee

रोहतक ब्लाक समिति पर भाजपा का कब्जा

Wed, 16 Mar 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Wed, 16 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
haryana panchayat election, bjp won rohtak block committee
‌जीत की खुशी मनाते विजेता अजीत और उनके समर्थक - फोटो : file photo
जिला परिषद के बाद रोहतक ब्लाक समिति पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। लाढ़ौत गांव के अजित ने प्रधान की कुर्सी कब्जाई तो गद्दी खेड़ी के नरेश उप प्रधान बने। चुनाव जीतने वाले दोनों ही युवा हैं और दोनों ने खुद को भाजपा से जुड़ा होने की बात कही है। दोनों ने ही पूरे इलाके के विकास को प्राथमिकता देने का दावा किया। 
विज्ञापन


रोहतक ब्लाक समिति प्रधान व उप प्रधान के चुनाव कराने के लिए 8 मार्च को बैठक रखी गई थी। लेकिन उस समय बैठक में केवल एक ही सदस्य पहुंचे थे। कोरम पूरा नहीं होने पर अगली तारीख 15 मार्च रखी गई। ब्लाक समिति के 29 सदस्य मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक कार्यालय में पहुंच गए। जबकि एक सदस्य भगवतीपुर के रविंद्र नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


यहां प्रधान पद के लिए लाढ़ौत के अजित व धामड़ के राकेश ने चुनाव अधिकारी एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट के पास नामांकन किया। वोटिंग कराई गई तो अजित को 18 और राकेश को 11 वोट मिले। इसी तरह ही उप प्रधान के लिए गद्दी खेड़ी के नरेश, जींदरान के रामप्रकाश व सांघी के वीरेंद्र ने नामांकन किया। इनके लिए भी वोटिंग हुई तो नरेश को 16, रामप्रकाश को 3 और वीरेंद्र को 8 वोट मिले, जबकि दो सदस्य वार्ड 16 से मोनिका व वार्ड 23 से शशि प्रधान का वोट डालने के बाद ही वहां से चली गई थीं। वहां वोटिंग होने के बाद चुनाव अधिकारी ने अजित को प्रधान व नरेश को उप प्रधान घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष को सौंपी थी जिम्मेदारी
भाजपा ने जिला परिषद व ब्लाक समिति प्रधान के साथ ही उप प्रधान को जिताने के लिए अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। रोहतक ब्लॉक समिति के लिए भी जिला उपाध्यक्ष दिनेश घिलौड़ को जिम्मेदारी दी गई थी। घिलौड़ ने कहा कि सभी जगह भाजपा के प्रत्याशी ही प्रधान व उप प्रधान के पदों पर जीत दर्ज करेंगे। 

भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत
चुनाव जीतकर प्रधान अजित व उप प्रधान नरेश सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, मंडल अध्यक्ष पंकज छाबडा, डा. दिनेश घिलौड़, भैयापुर सरपंच संजय, मायना सरपंच दिनेश, किलोई सरपंच रामफल, लाढौत सरपंच विजय, जिला पार्षद दयानंद कंसाला, कुलदीप ठेकेदार कन्हेली, जसबीर चेयरमेन किलोई, वीरेंद्र किलोई, सत्यवान, जगबीर लाढौत, ब्लाक समिति सदस्य धर्मबीर रुड़की, जितेंद्र किलोई, राजेश, रणजीत कंसाला, सोनू बहुअकबरपुर, कुलदीप, कुलविंद्र सिक्का और कुलदीप मुंगाण मौजूद रहे।


सांपला में कल होगा चुनाव
डीसी अतुल कुमार ने बताया कि हुडा के एस्टेट ऑफिसर महेंद्रपाल की अध्यक्षता में 17 मार्च को सांपला ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक होगी। ब्लाक कार्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक में ब्लाक समिति प्रधान व उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में सभी 18 सदस्यों को बुलावा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed