{"_id":"66895f7661dc401861075fef","slug":"haryana-on-july-12-sweepers-will-protest-across-the-state-with-black-flags-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 12 जुलाई को प्रदेशभर में काले झंडे व उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 12 जुलाई को प्रदेशभर में काले झंडे व उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, बैठक में फैसला
Sat, 06 Jul 2024 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 08:45 PM IST
सार
संघ के प्रधान नरेश शास्त्री का कहना है कि सरकार ने कच्चे व अनुबंध पर लगे सफाई कर्मियों का वेतन 100 रुपये बढ़ाया है। पहले वेतन 16 हजार 900 था जो अब 17 हजार रुपये रखा गया है। यह कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 जुलाई को प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ काले झंडे व उल्टे झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 21 जुलाई को रोहतक में ही प्रदेश स्तरीय बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। शनिवार को संघ की रोहतक के सुखुपरा चौक के नजदीक कर्मचारी भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल किया जाए, 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौतों को लागू किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही 8 फरवरी 2023 के पत्र अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवरमैन के पदों पर नियमित भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 1327 अनुबंध पर लगे फायरमैन व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के सृजित पदों पर समायोजित कर पक्का करने की मांग पूरी की जाए। नहीं तो संघ प्रदेशभर में जिला स्तर पर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन करेगा। इससे पहले 9, 10 व 11 जुलाई को प्रेस वार्ताएं होंगी।
21 जुलाई को रोहतक में राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। बैठक का संचालन संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट विशेष रूप से उपस्थित रहे।