फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Naveen Jaihind and - I divorced from Swati and App, don't attach my name

Haryana: नवीन जयहिंद बोले- स्वाति-आप से हो चुका तलाक, मेरा नाम न जोड़ें

Sun, 07 Jan 2024 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 12:53 AM IST
सार

नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सदस्य उम्मीद्वार बनने पर बधाई दी है। वहीं, स्वाति से अपने ट्विटर अकाउंट से जयहिंद हटाने की अपील की है।

विज्ञापन
Haryana: Naveen Jaihind and - I divorced from Swati  and App, don't attach my name
सेक्टर 6 स्थित बाग के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सदस्य के लिए आप उम्मीद्वार बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बतौर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष बहुत अच्छा काम किया। साथ ही उनकी टीम ने भी बहुत मेहनत की। इसमें कोई शक नहीं कि वे ईमानदार हैं और इसके योग्य भी हैं।

विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि मार्च 2020 में पार्टी छोड़ दी थी और पत्नी से भी तलाक हो चुका है, इसलिए उनके साथ मेरा नाम न जोड़ें। जयहिंद ने साथ ही स्वाति से भी अपील की है कि वे अपने ट्विटर अकाउंट से जयहिंद हटा दें। कुछ लोगों को शंका हो रही है। उन्होंने कहा कि जयहिंद पर मेरा कोई पेटेंट भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर ऐसे पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पति लिखेंगे तो 20 पूर्व लिखने पड़ेंगे। पूर्व छात्र नेता, पूर्व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी छात्र नेता, पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नेता, पूर्व अमरावती विश्वविद्यालय नेता, पूर्व खिलाड़ी, पूर्व अन्ना आंदोलन कोर कमेटी सदस्य सहित तमाम पूर्व लगाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed