{"_id":"66f58cfba3bf2968490a04b5","slug":"haryana-my-booth-is-the-strongest-pm-talked-to-ajay-khundia-of-kalanaur-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मेरा बूथ सबसे मजबूत; कलानौर के अजय खुंडिया से पीएम ने की बातचीत, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मेरा बूथ सबसे मजबूत; कलानौर के अजय खुंडिया से पीएम ने की बातचीत, कही ये बात
Thu, 26 Sep 2024 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 10:04 PM IST
सार
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर के अजय खुंडिया से पीएम ने बातचीत की। पीएम मोदी ने अजय खुंडिया से कहा कि जयनारायण खुंडिया के साथ काम किया है, कोविड काल में भी बात होती थी। बोले कि चुनाव में बचे मात्र सात दिन, हरियाणा के कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने का संकल्प लें।
विज्ञापन
अजय खुंडिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर हलके के बूथ 131 के प्रभारी अजय खुंडिया से 12 मिनट तक फोन पर बात की। अजय पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया के पौत्र हैं। मोदी बोले, जयनारायण के साथ उन्होंने काम किया है। कोविड काल में भी फोन पर उनसे बात की थी। जयनारायण कहते थे कि वे अपना बूथ नहीं हारेंगे।
गरनावठी गांव निवासी अजय खुंडिया के पास दोपहर 1:05 मिनट पर पीएम कार्यालय से फोन आया था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछड़े वर्ग से हैं।
इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी जो घोषणाएं हरियाणा में कर रहे हैं, वे वादे कर्नाटक और तेलंगाना में पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें।