फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Minor Girl saved from becoming a bride in Rohtak

Haryana: रोहतक में बालिका को वधु बनने से बचाया, बैरंग लौटी बरात, बालिग होने में 14 दिन बाकी थे

Fri, 10 May 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 11:40 PM IST
सार

बरात जींद से महम के एक गांव में आई थी। लड़की के बालिग होने में 14 दिन बाकी थे।

विज्ञापन
Haryana: Minor Girl saved from becoming a bride in Rohtak
मौके पर जांच करतीं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के महम खंड के एक गांव में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवा दी। लड़की को बालिग होने में अभी 14 दिन बाकी थे। परिजनों ने प्रशासन को लिखकर दिया कि वे बेटी के बालिग होने पर ही शादी कराएंगे। इसके बाद जींद से आई बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन


बाल विवाह निषेध अधिकारी करविंद्र कौर ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि महम चौबीसी के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। लड़की की उम्र 18 साल पूरे होने में अभी 14 दिन कम है। दूसरी तरफ जींद से बरात आ चुकी है और फेरे की तैयारियां चल रही है। सूचना पर लाखनमाजरा थाना पुलिस व प्रशासन की टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के सरपंच को मौके पर बुलाया। बाल विवाह निषेध अधिकारी करविंद्र कौर ने लड़की से बात की। लड़की ने बताया कि उसकी मर्जी से शादी हो रही है। उसने लड़के को देखा है। जब लड़की के शैक्षणिक रिकाॅर्ड की जांच की गई तो वह 18 साल की उम्र पूरे करने से 14 दिन कम मिली। इस पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की शादी को नहीं मिलेगी कानूनी मान्यता
करमिंद्र कौर ने दुल्हन व दूल्हे के परिजनों को बताया कि सरकार ने बाल विवाह निषेध कानून को सख्त कर दिया है। लड़की की 18 साल से कम व लड़के की 21 से साल से कम उम्र में शादी की जाती है तो ऐसे विवाह को कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी। माता-पिता और सहयोगी लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा। पॉक्सो एक्ट भी लगेगा। इसके बाद परिजन शादी रोकने के लिए मान गए। बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed