फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Mahant Balaknath appeared in Rohtak court, defense asked questions for an hour

Haryana: महंत बालकनाथ रोहतक अदालत में पेश, एक घंटा पूछे बचाव पक्ष ने सवाल

Thu, 18 Jan 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 11:26 PM IST
सार

आरोपी पूर्व विधायक बलजीत यादव की मौजूदगी में अदालत की कार्यवाही चली। आठ फरवरी को बचाव पक्ष की तरफ से और सवाल पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Mahant Balaknath appeared in Rohtak court, defense asked questions for an hour
बाबा बालकनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मानहानि केस में गुरुवार को मस्तनाथ मठ के महंत और राजस्थान की तिजारा सीट से विधायक बाबा बालकनाथ अदालत में पेश हुए, जहां बचाव पक्ष की तरफ से आरोपी और पूर्व विधायक बलजीत यादव की मौजूदगी में सवाल किए। पूछा आखिर उनकी मानहानि कैसे हुई। एक घंटे तक महंत बालकनाथ से सवाल किए गए। अब आठ फरवरी को आगे के सवाल-जवाब होंगे।

विज्ञापन


महंत के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि मार्च 2021 में अलवर में बहरोड़ के तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने बाबा बालकनाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। उस समय बाबा बालकनाथ अलवर लोकसभा सीट से सांसद थे। सांसद पद से त्यागपत्र देकर बाबा बालकनाथ ने तिजारा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
विज्ञापन


वकील ने बताया कि आरोपों के चलते बाबा बालकनाथ की मानहानि हुई है। क्योंकि बाबा बालकनाथ न केवल सांसद हैं, बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को तत्कालीन विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। महंत की तरफ से जिला अदालत में 6 सितंबर 2021 को याचिका दायर की गई थी। याचिका के बाद तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed