{"_id":"66e7180fc798956c1a004154","slug":"haryana-khap-of-north-india-worried-about-drug-addiction-among-youth-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: युवाओं में नशे को लेकर उत्तर भारत की खाप चिंतित, खेल स्पर्धाओं पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: युवाओं में नशे को लेकर उत्तर भारत की खाप चिंतित, खेल स्पर्धाओं पर दिया जोर
Sun, 15 Sep 2024 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:53 PM IST
सार
रोहतक खाप 84 भवन के चबूतरे पर सर्वखाप पंचायत हुई। खापों को मजबूत करने पर यहां जोर दिया गया।
विज्ञापन
मौजूद खाप पंचायत के सदस्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
खापों की मजबूती व प्रदेश में बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को उत्तर भारत की सर्वखाप पंचायतें रोहतक में जुटीं। रोहतक खाप 84 डेहरी पाना के चबूतरे में पहुंचे विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे। यहां गांव में खेल प्रतियोगिता करवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी खाप
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे खाप 84 अध्यक्ष हरदीप अहलावत ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए खाप जागरूकता अभियान चलाएंगी। खाप प्रतिनिधियों ने सामाजिक मुद्दों पर भी काम करने की भी आवश्यकता जताई है। खाप प्रमुख स्वयं एक संस्था है। संस्था की मान मर्यादा व पगड़ी उस संस्था की धरोहर है। इनका मान-सम्मान करना खाप प्रमुख का दायित्व है। खाप पंचायत को मजबूती व शक्ति प्रदान करना खाप के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हर खाप का दायित्व बनता है कि उसके संगठन का एक ही सर्वमान्य प्रधान हो। कोई भी खाप किसी स्वयंभू प्रधान को मान्यता न दे। समाज का खापों पर विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
बढ़ती नशे की लत पर जताई चिंता
रोहतक 84 खाप के संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय है। युवाओं को इससे दूर कर इस पर रोक लगानी होगी। लड़कियां भी नशे की गिरफ्त में हैं, यह शर्मनाक है। हमें संभालना होगा। समाज को बचाने की चिंता के साथ जरूरी कदम भी उठाने होंगे। इसके लिए खापों को मिलकर काम करना होगा। विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। नेता आएंगे। इन्हें भी नशे पर अंकुश लगाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
खाप प्रमुख की जिम्मेदारी तय करने का प्रस्ताव पारित
सर्वखाप पंचायत ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति रोकने का प्रस्ताव पास किया। इस विषय पर खाप पंचायतें गांव-गांव स्कूलों में जाकर नशे के विरुद्ध छात्रों को शिक्षित करेंगी। नशे के दुष्प्रभाव बताकर खेलों की ओर अग्रसर होने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। पंचायत ने हर गांव में एक खेल स्टेडियम या खेल मैदान बनाने, उसे सुचारु रूप में चलाने का प्रस्ताव पास किया गया। नई पीढ़ी का ध्यान नशे से हटाने के लिए खेल प्रतियोगिता कराने पर भी जोर दिया जाएगा। सर्वखाप ने प्राचीन काल से चली आ रही परंपराओं व मान्यताओं का निर्वहन के लिए हर खाप प्रमुख की जिम्मेदारी तय करने का प्रस्ताव पारित किया।
यह खाप प्रतिनिधि हुए शामिल
गठवाला मलिक खाप, दहिया खाप, सरोहा खाप, नरवाल खाप, धनखड़ खाप, दांघड़ खाप, पुनिया खाप, हुड्डा खाप, अठगामा खाप, देशवाल खाप, राज्यान खाप, सहरावत, दाड़न खाप, मोर खाप, प्रमुख तपे, थांबे के सभी प्रधान मौजूद रहे।