फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Hooda said- Congress's stand on the movement is clear, farmers should get legal guarantee of MSP

Haryana: हुड्डा बोले- कांग्रेस का रुख आंदोलन को लेकर स्पष्ट, किसानों को मिले एमएसपी की कानूनी गारंटी

Tue, 26 Nov 2024 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि प्रदेश सरकार ने केवल दो काम किए हैं, किसान को डीएपी नहीं मिला, एमएसपी सरकार ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में मेरे पिता का अहम योगदान रहा।  

विज्ञापन
Haryana: Hooda said- Congress's stand on the movement is clear, farmers should get legal guarantee of MSP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलनी चाहिए। कांग्रेस इसके लिए प्रस्ताव पास कर चुकी है। हुड्डा मंगलवार को संविधान दिवस पर डॉक्टर भीमराम आंबेडकर व स्व. चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री के पिता का जन्मदिन भी रहा।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का निर्माण करवाया है, जिसे कमजोर नहीं होने देगी। सरकार को कौशल निगम में संविधान के तहत भर्ती करनी चाहिए। ईवीएम पर हुड्डा ने कहा कि उन्हाेंने ईवीएम को लेकर अदालत में याचिका नहीं डाली, बल्कि आम लोगों ने याचिका दायर की है। ईवीएम की शिकायतों की जांच होनी चाहिए। वे तो पहले ही साफ कह चुके हैं कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र हारा है, केवल तंत्र जीता है। विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन पर सवाल टालते हुए हुड्डा ने कहा कि जब चयन होगा, मीडिया को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन


हुड्डा ने बताया कि उनके पिता रणबीर सिंह का जन्म 26 नवम्बर 1914 को हुआ था और यह सुखद संयोग है कि आज ही के दिन संविधान दिवस भी मनाया जाता है। उन्हें गर्व है कि उनके पिता देश की आजादी के लिए संघर्ष के दौरान अंग्रेजों की 8 अलग-अलग जेलों में कैद रहे। इनमें से 4 जेल आज भारत में हैं और 4 पाकिस्तान चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा सामाजिक समानता के प्रखर पक्षधर थे। 6 नवंबर, 1948 को भारतीय विधान परिषद् की बैठक में उन्होंने कहा था कि हम वर्गविहीन समाज बनाना चाहते हैं, जिसमें सभी को समान अधिकार हासिल हों। उनका मानना था कि देश और देश का संविधान बिना गांव, गरीब और किसान के अधूरा है। यही कारण है कि भाखड़ा नांगल जैसी बड़ी परियोजना के तत्काल अनुमोदन एवं त्वरित क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप भाखड़ा नहर प्रणाली का कार्य शीघ्र पूरा हुआ और इसे 22 अक्टूबर 1963 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उसे राष्ट्र को समर्पित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed