{"_id":"4c714c96c4606ed615b97d9841d3864d","slug":"haryana-govt-will-provide-business-cerkit-to-delhi-marketers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार देगी दिल्ली के थोक कारोबारियों को बिजनेस सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार देगी दिल्ली के थोक कारोबारियों को बिजनेस सर्किट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के थोक कारोबारियों को प्रदेश सरकार हरियाणा में ऐसा बिजनेस सर्किट देना चाहती है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो। प्रदेश सरकार की नजर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और तंग गलियों में चल रहे थोक कारोबारियों पर हैं, जिन्हें माकूल वातावरण देकर हरियाणा में लाने की तैयारी है। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में प्रदेश के वित्त एवं उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस योजना का खुलासा किया।
वित्त मंत्री ने बताया कि दिल्ली की खारी बावली, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार जैसे तंग और आजादपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जो थोक कारोबार चल रहा है, उन्हें जीटी रोड पर स्थित सोनीपत और गन्नौर में लाने की योजना है। अलग-अलग थोक व्यापारी एसोसिएशन से बात चल रही है। इन्हें बाकायदा इन जगहों की सरकारी खर्च पर विजिट कराई गई है। इन एसोसिएशन को सरकार ये समझाने में लगी है कि वर्तमान और भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा उन्हें यहां रुटीन में क्या फायदा मिलेगा। यदि योजना सिरे चढ़ती है तो लाजिमी तौर पर दिल्ली और हरियाणा दोनों को लाभ मिलेगा।
ये होगा हिमाचल और उत्तराखंड की आवक का लाभ
बकौल मंत्री हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर से फल सब्जियों की बड़ी खेप दिल्ली आजादपुर मंडी तक भीड़भाड़ और गन्नौर से 62 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचती है। वही सामग्री रास्ते में सुलभ ढंग से गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल-फूल मंडी में कम खर्च पर उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में फुटवियर की यूनिट
बहादुरगढ़ में पहले से फुटवियर का कारोबार चल रहा है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों से यहां यूनिट लगाने की बात चल रही है, इससे हरियाणा का राजस्व तो बढ़ेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।