{"_id":"662d3c6d05abb7fc6101c141","slug":"haryana-former-cm-manohar-lal-said-bjp-cannot-snatch-rajya-sabha-seat-from-deependra-hooda-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले- दीपेंद्र हुड्डा से राज्यसभा की सीट नहीं छीन सकती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले- दीपेंद्र हुड्डा से राज्यसभा की सीट नहीं छीन सकती भाजपा
Sat, 27 Apr 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:27 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्रकारों से रूबरू हुए। रोहतक सहित सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जजपा नेता अजय चौटाला के छोटे शहजादे शिकायत दें, हम जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा जीत दर्ज करेंगे। ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा आगे भी राज्यसभा के सदस्य रहेंगे, क्योंकि भाजपा उनसे राज्यसभा की सीट नहीं छीन सकती। रोहतक में सवाल कांग्रेस से नहीं पिता-पुत्र से है, जो एक-दूसरे को जिताने के लिए बने हैं। वह शनिवार को दिल्ली रोड स्थित निजी बैंक्वेट हाॅल में युवा पंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने दावा किया है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। पार्टी 10 लोकसभा व करनाल की विधानसभा सीट जीतेगी। कांग्रेस ने तो अब सूची जारी की है। प्रदेश की जनता ने देख लिया कि कैसे कांग्रेसी एक-दूसरे से ही उलझे रहते हैं।
विज्ञापन
जजपा नेता अजय चौटाला ने बयान दिया था कि दुष्यंत चौटाला (पूर्व उप मुख्यमंत्री) की जांच होगी तो मुख्यमंत्री तक जाएगी। इस सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि उनके छोटे शहजादे (दिग्विजय चौटाला) ने कहा था कि जांच होनी चाहिए, लेकिन अब शिकायत नहीं दे रहे हैं। शिकायत दें, फिर जांच भी करवा लेंगे।
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह कैसा महसूस कर रहे, यह तो वही बताएंगे
बीरेंद्र सिंह के बेटे को कांग्रेस से टिकट न मिलने के सवाल पर मनोहर लाल बोले, उस समय बीरेंद्र सिंह को समझाया था कि यह फैसला ठीक नहीं है। तब बोले कि यह बेटे का फैसला है। अब कैसा महसूस कर रहे हैं, यह तो वही बताएंगे। भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई किसान विरोध नहीं कर रहा है। पिछली बार शंभू व टिकरी बाॅर्डर पर पंजाब के किसान आंदोलन करने आए थे। उनको दिल्ली तक जाने दिया। अबकी बार दूसरी तरह के लोग थे, उनके मंसूबे ठीक नहीं थे, इसलिए उनको आगे नहीं जाने दिया। करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले, मुझे कुछ नहीं कहना। पुलिस और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच का मामला है।