{"_id":"66f8ef37d43fdb935d00e56b","slug":"haryana-elections-ram-rahim-asked-for-20-days-parole-a-week-before-voting-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनाव: मतदान से एक सप्ताह पहले रामरहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल, जेल प्रशासन ने आयोग से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा चुनाव: मतदान से एक सप्ताह पहले रामरहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल, जेल प्रशासन ने आयोग से मांगी अनुमति
Sun, 29 Sep 2024 11:42 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:42 AM IST
सार
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से एक सप्ताह पहले रामरहीम सुनारिया जेल से बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। चुनाव आचार संहिता के चलते जेल विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव के समय पैरोल कितने उचित रहेगी। सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय हो सकता है। वहीं, सुनारिया जेल के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वे आधिकारिक पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। सियासी हलकों में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राम रहीम हर चुनाव के समय अपने अनुयायियों को संदेश देते रहे हैं। उनका पंजाब से लगती विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है। अब सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले आता रहा है राम रहीम जेल से बाहर
- बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था।
- पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
- राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
- लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली।
- हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली।