रोहतक। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर हरियाणा दलित व पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन ने पौधरोपण किया। यह नेहरू कॉलोनी स्थित भीमराव आंबेडकर भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने की। एसोसिएशन के सदस्यों ने हरियाणा में वीर उधम सिंह के नाम पर सरकार से विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है, साथ ही कहा कि 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित किया जाए। यहां पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर श्रीकृष्ण मुंडे, कुलदीप राठी, पवन सूतवाल, सुशील, सविता नंबरदार, अशोक कलसन, धर्मचंद, नीलम भुक्कल, राजबीर दहिया, मास्टर अनिल, आरती, महावीर, रणबीर सिंह, वजीर सिंह, अशोक, हरीश और वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद