फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Congress leaders Kiran Chaudhary, Kumari Selja, Randeep Surjewala reached Rohtak

Haryana: किरण-सैलजा-रणदीप पहुंचे रोहतक, 10 लोकसभाओं में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल करेंगे लोगों को जागरूक

Wed, 20 Dec 2023 11:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 11:53 AM IST
सार

हरियाणा में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी हलचल तेज हो रही है। कांग्रेस में भी लगातार हलचल जारी है।  10 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Congress leaders Kiran Chaudhary, Kumari Selja, Randeep Surjewala reached Rohtak
मैना पर्यटन केंद्र पहुंचे रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के मैना पर्यटन केंद्र में बुधवार सुबह कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे। बुधवार को यहां किरण चौधरी, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। विधायक किरण चौधरी के पहुंचने पर उनका स्वागत करते पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्रा द्वारा किया गया। किरण चौधरी, कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं के शहर में होने से राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। अपने नेताओं के आगमन की खबर सुनकर मैना पर्यटन केंद्र में कार्यकर्ता भी पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता सैलजा ने कहा कि भाजपा की लोगों को बांटने व तानाशाही के खिलाफ लोगों की आवाज व लोकतंत्र को मजबूत करना समय की पुकार है। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। लोगों की आवाज नहीं उठने देंगे तो किस मायने का लोकतंत्र रह जाता है। संविधान से खिलवाड़ हो रहा है। इसे बचाने के लिए संसद चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ना होगा। इसके लिए सभी 10 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों को कांग्रेस संदेश यात्रा की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद चुनाव से पहले समय कम है। इसलिए हम प्रदेश के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। यहां लोगों को वर्तमान परिस्थिति व पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे। हरियाणा में भाजपा-जजपा की चल रही धर्म व जाति के नाम पर बांटने की राजनीति को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करती है। प्रदेश की 36 बिरादरी को कांग्रेस संजोती है।

केंद्र की नीति हो या राज्य की, हर तरफ त्राही-त्राही मची है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर एक है। युवा नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। छोटे-छोटे काम तक नहीं हैं। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाले अब कहां हैं। युवाओं को सरकार ने रेहड़ी लगाने व पकौड़े बेचने में लगा दिया है। क्या इसे रोजगार बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ओबीसी के नाम पर राजनीति जरूर होती है, लेकिन आंकड़ों की बात होती है तो भाजपा इसे पीछे छोड़ते नजर आते हैं। आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ लोगों के हाथ में बेच दी। आम लोगों को इसमें कोई हिस्सा नहीं है। इन सब बातों को लेकर हम जनवरी के बीच में यात्रा शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी एक सप्ताह पहले ही साझा करेंगे। इस मौके पर किरण चौधरी व रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे।


महिला उत्पीड़न मामले अनदेखा कर रही सरकार
किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश का तीन दिन का विधानसभा सत्र अभी समाप्त हुआ है। जनहित के अनगिनत मुद्दे, मगर सरकार पूरी तरह अनदेखी करती है। महिला उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चियां असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ 143 बच्चियों ने शिकायत दी। इसके बावजूद सरकार ने कार्रवाई करने से बचती रही। यही नहीं शिक्षा विभाग को 11 हजार करोड़ रुपये ग्रांट के रूप में मिला। इसे वापस कर दिया गया। जबकि स्कूलों में न शौचालय हैं, न पेयजल, चाहरदीवारी व न अन्य सुविधाएं। इन सब मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो पाई। ऐसे में सरकार के बारे में सोचना जरूरी है। एमएसपी मामले में सरकार ने कुछ नहीं किया। हम सरकार के वायदों को लेकर डबल इंजन सरकार को अपनी बात पहुंचाएं। उनसे जवाब मांगें। प्रजातंत्र के साथ हमें अपने आपको बचाना है। इसलिए आने वाले समय से लोकसभा चुनाव में सभी सीटें कांग्रेस के खाते में आना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed