{"_id":"671ba7fa10c1fc318d040a21","slug":"haryana-chief-minister-minister-and-provincial-leadership-of-bjp-will-be-come-in-rohtak-tomorrow-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा का प्रांतीय नेतृत्च कल रोहतक में, होगी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा का प्रांतीय नेतृत्च कल रोहतक में, होगी कार्यशाला
Fri, 25 Oct 2024 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:45 PM IST
सार
प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बैठक चलेंगी।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा की ओर से प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में विशेष कार्यशाला होगी। कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद व विधायक और पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने बताया कि पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान कौन से बिंदुओं पर फोकस रहेगा, इस पर मंथन के लिए प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठक में शिरकत करेंगे। साथ में प्रदेश प्रभारी भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन