फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Celebration in Rohtak on BJP's victory in Maharashtra, CM also congratulated

Haryana: महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर रोहतक में जश्न, सीएम ने भी दी बधाई

Sat, 23 Nov 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 09:25 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की मजबूरी है, ईवीएम को खराब बताना जरूरी है। महाराष्ट्र में जीत पर पार्टी प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं संग थिरके। यहां आतिशबाजी भी की गई। वह बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदले है।

विज्ञापन
Haryana: Celebration in Rohtak on BJP's victory in Maharashtra, CM also congratulated
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की जीत पर शनिवार को रोहतक ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। यहां प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग जीत पर नृत्य किया। साथ में पत्रकारों से बातचीत की। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुती सरकार को ऐतिहासिक जीत मिली है, मैं सभी को बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतियों की जीत है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लिए ईवीएम को खराब बताना मजबूरी बन गया है। क्योंकि कांग्रेसी उल्टे-सीधे बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदल  दिए हैं। कल्याणकारी नीतियों के गरीब के घर तक पहुंचा दिया है। महाराष्ट्र की जीत से भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह नए भारत का निर्माण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है, इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद करने लगे हैं। साथ ही मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेसियों की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि झारखंड के चुनाव परिणाम पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिली हार को कांग्रेस अब तक पचा नहीं सके हैं।


उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया था कि वे प्रदेश में 37 सीटों पर जीते हैं। बताए कि वहां ईवीएम खराब थी या नहीं। इस सवाल का अब तक जवाब नहीं दे सके हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed