फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana bowlers restricted Goa to 88 runs

Rohtak News: हरियाणा के गेंदबाजों ने गोवा को 88 रन पर समेटा

Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana bowlers restricted Goa to 88 runs
रोहतक। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में हरियाणा और गोवा के बीच कूच बिहार ट्रॉफी का मैच चल रहा है। पहले दिन बुधवार को हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हरियाणा की कसी गेंदबाजी के सामने गोवा की टीम 88 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने 133 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। वीरवार को दूसरे दिन 45 रन की लीड से आगे हरियाणा की टीम खेलना शुरू करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा के कप्तान रुद्राक्ष नरवाल और गोवा के कप्तान यश कासवकर ने सुबह टॉस से पहले खिलाड़ियों के साथ मैदान में अभ्यास किया। सुबह 9 बजे अंपायर केशव एस कोल्ले, राजेश सिंह तिमाने और मैच रेफरी विकास स्वरूपा की मौजूदगी में रुद्राक्ष ने सिक्का उछाला। खेल तय समय पर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन

गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ
रुद्राक्ष का गेंदबाजी का फैसला चुनना हरियाणा की टीम के लिए फायदे का सौदा रहा। गोवा के बल्लेबाज हरियाणवी गेंदबाजों की स्विंग के सामने फेल रहे। यही कारण रहा कि पूरी टीम में से मात्र एक खिलाड़ी ने 20 रन का आंकड़ा पार किया। हरियाणा के गेंदबाज कनिष्क चौहान ने शानदार 0.94 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 16 आवरों में 15 रन देकर पांच विकेट लिए, इसमें 10 ओवर मेडन रहे। गोवा की टीम संभल पाती इससे पहले विष्णु चौधरी तीन और सम्मी कादियान ने दो विकेट लेकर पूरी टीम को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की रही अच्छी शुरुआत
हरियाणा की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अजल सिवाच और लक्ष्य नागर अच्छी लय में नजर आए। अजल ने बाउंड्री के चारों ओर शॉट लगाए। इनकी पार्टनरशिप लंबी नहीं चली। 42 रन के निजी स्कोर पर अजल सिवाच और 17 रन के स्कोर पर लक्ष्य नागर आउट हो गए। जल्द ही टीम ने पांच विकेट खो दिए। क्रीज पर कप्तान रुद्राक्ष नरवाल 24 और विकेट कीपर कृशंग सहरावत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा की टीम ने 45 रन की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed