फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: BJP Party got 60 lakh votes in the state, 50 lakh new members will be added on the same basis

Haryana: प्रदेश में पार्टी को मिले 60 लाख वोट, उसी आधार पर भाजपा से जोड़े जाएंगे 50 लाख नए सदस्य

Sun, 27 Oct 2024 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 12:15 AM IST
सार

दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा हर बूथ पर 250 नए कार्यकर्ता जोड़ेगी। मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के चलते रोहतक नहीं आ सके।

विज्ञापन
Haryana: BJP Party got 60 lakh votes in the state, 50 lakh new members will be added on the same basis
रोहतक में भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 50 लाख नए कार्यकर्ता बनाएगी। रोहतक में शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में योजना को अंतिम रूप दिया गया। हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उन्हें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ता इसको पूरा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। वहीं, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं के बल, पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी की सदस्यता ही संगठन की नींव है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटी है। सदस्यता अभियान पर बड़ौली ने कहा कि यह अभियान पूरे एक माह चलेगा। वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 60 लाख वोट मिले हैं। इसी के आधार पर हमने 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे। 16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा।

पार्टी के संविधान के हिसाब से जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाता है उसे ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण बेदी, सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला व रामबिलास शर्मा भी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के चलते नहीं आ सके, जबकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम भी बैठक में नहीं आ सके।


सरकार ने 100 दिन का एजेंडा रखा, दो दिन में तीन वादे पूरे
पत्रकारों के सवालाें का जवाब देते हुए बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए हैं। 17 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ और पहले ही दिन 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। 18 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एससी समाज को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लागू किया। 18 अक्तूबर को ही क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाओं को निशुल्क देने की सुविधाएं दीं। सरकार ने एक ऐसा एजेंडा सामने रखा है जिसे 100 दिन में पूरा किया जाएगा। वहीं सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि कि 28 और 29 अक्तूबर को जिलास्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 5 और 6 नवंबर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी और इसके साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे सत्र में प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव संयोजकों और प्रभारियों की बैठक भी प्रदेश अध्यक्ष ने ली और विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की तारीफ की और पार्टी के सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed