फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Bhupendra Singh Hooda will file nomination today

Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करेंगे नामांकन, महम, रोहतक व कलानौर के प्रत्याशियों के भी भरवाएंगे परचे

Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को नामांकन करेंगे। सांपला में जनसभा भी होगी। महम, रोहतक व कलानौर के प्रत्याशियों के भी परचे भरवाएंगे। बलराज कुंडू सहित पांच प्रत्याशियों ने महम से नामांकन किया है। 

विज्ञापन
Haryana: Bhupendra Singh Hooda will file nomination today
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से नामांकन दाखिल करेंगे। सांपला की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


लघुसचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में रोहतक शहर से प्रत्याशी भारत भूषण बतरा व कलानौर प्रत्याशी शकुंतला खटक का जिला विकास भवन स्थित हॉल में नामांकन करवाएंगे।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी नेता बलराज कुंडू, परमजीत कुंडू, भारतीय आशा पार्टी के विशेष बामल, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के कृष्ण कुमार व आजाद उम्मीदवार जलकरण बल्हारा ने नामांकन किया। इसके अलावा कलानौर से आजाद प्रत्याशी ओम प्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीसी ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आज करवाएंगे रेनू डाबला का नामांकन
मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को कलानौर हलके की प्रत्याशी रेनू डाबला का नामांकन करवाने रोहतक आएंगे। हिसार रोड स्थित इनविटेशन गार्डन में हवन में भी शामिल होंगे। भाजपा के रोहतक शहर से मनीष ग्रोवर, गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा व महम से दीपक हुड्डा वीरवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed