फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Bhupendra Singh Hooda statement on defeat

Haryana: हार पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आया बयान, बोले- चुनाव परिणाम से कांग्रेस ही नहीं, भाजपा भी अचंभित

Tue, 08 Oct 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 09:18 PM IST
सार

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वह बोले कि सरकारी तंत्र की भूमिका की जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग से इसको लेकर बात रखेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Bhupendra Singh Hooda statement on defeat
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि विधानसभा चुनाव परिणाम से कांग्रेस ही नहीं, भाजपा भी अचंभित है। प्रदेश के अंदर जो माहौल था, उसके विपरित परिणाम आए हैं। केंद्रीय कांग्रेस कमेटी चुनाव आयोग से मिलकर अपनी बात रखेगी। हुड्डा मंगलवार शाम को डी-पार्क स्थित आवास पर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, मीडिया ही नहीं, एक्सपर्ट को भी उम्मीद थी कि कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। वे भी पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार में गए। कांग्रेस के पक्ष में माहौल था, लेकिन लोकतंत्र में वे परिणाम को स्वीकार करते हैं। फिर भी सरकारी तंत्र की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई जगह ईवीएम की बैटरी लो होने तो कई जगह से चुनाव परिणाम देरी से अपलोड करने की शिकायत आई हैं। कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी को अवगत करवा दिया है। कमेटी राष्ट्रीय चुनाव आयोग के सामने पूरी स्थिति रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार की वजह के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है। पार्टी में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। ऐसा तो हर पार्टी में होता है। भाजपा में भी अनिल विज कहीं प्रचार करने नहीं गए। रामबिलास शर्मा का भी टिकट काट दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed