{"_id":"68fe5853d06212d81d01ad03","slug":"haryana-beat-tripura-by-nine-wickets-in-ranji-trophy-rohtak-news-c-17-roh1019-750982-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रणजी ट्रॉफी में हरियाणा ने त्रिपुरा को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रणजी ट्रॉफी में हरियाणा ने त्रिपुरा को नौ विकेट से हराया
Sun, 26 Oct 2025 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
01...रोहतक के गांव लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा व त्रिपुरा के बीच खे
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा ने त्रिपुरा को 9 विकेट से हरा दिया। हरियाणा की ओर से पूरे मैच में निखिल कश्यप ने सात, पार्थ वत्स ने आठ, निशांत सिंधु व सुमित कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
त्रिपुरा की ओर से पूरे मैच में सबसे ज्यादा स्वप्निल सिंह ने आठ विकेट लिए। हरियाणा ने रणजी मैच को डेढ़ दिन में जीत लिया। रविवार सुबह हरियाणा की टीम ने दूसरे दिन आठ विकेट पर 155 रन से आगे खेलना शुरू किया।
हरियाणा की टीम पहले दिन के स्कोर में तीन रन जोड़कर 158 पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा ने पहली पारी में 32 रन की लीड ली। त्रिपुरा की ओर से स्वप्निल सिंह ने सात व कप्तान एम मुरासिंह ने दो विकेट लिए। त्रिपुरा की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
चार रन के स्कोर पर त्रिपुरा का पहला व 6 रन पर दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी टीम केवल 47 रन पर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा का कोई बल्लेबाज खास नहीं कर पाया। श्रीदम पॉल ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए।
हरियाणा की ओर से निखिल कश्यप ने तीन व पार्थ वत्स ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने बड़ी आसानी से एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले त्रिपुरा पहली पारी में 126 रन पर ऑलआउट हुई थी। हरियाणा ने पहली पारी में 158 रन बनाए थे। डेढ़ दिन चले हरियाणा व त्रिपुरा के बीच मैच में दर्शकों की संख्या न के बराबर रही।
बॉक्स
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दूसरी पारी में भी नहीं चले त्रिपुरा के स्टार खिलाड़ी, शून्य पर आउट हुए
देश का प्रतिनिधित्व कर चुके व त्रिपुरा की ओर से खेल रहे स्टार खिलाड़ी हनुमा विहारी व विजय शंकर दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। हनुमा विहारी को शून्य पर निखिल कश्यप ने आउट किया। पहली पारी में भी निखिल ने ही हनुमा विहारी को आउट किया था। वहीं, विजय शंकर को शानदार फिल्डिंग करते हुए हरियाणा के खिलाड़ी सुमित कुमार ने रन आउट किया। पहली पारी में विजय शंकर ने चार व हनुमा विहारी ने 33 रन बनाए थे।