{"_id":"63c0575affce9315677af6c8","slug":"haryana-beat-nagaland-by-an-innings-and-69-runs-rohtakcity-news-rtk669162143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा ने नगालैंड को पारी व 69 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा ने नगालैंड को पारी व 69 रन से हराया
विज्ञापन
नगालैण्ड के बल्लेबाज को अमित राणा को आउट करने के बाद खुशी का इजहार करते हरियाणा के खिलाड़ी। अमर उ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाहली स्टेडियम में एलीट ग्रुप वन के रणजी मैच में हरियाणा ने नगालैंड को पारी व 69 रनों से हराया। हरियाणा ने तीसरे दिन के खेल में सात विकेट पर 229 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद दूसरी पारी के लिए बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड की टीम महज 72 रन पर सिमट गई। जबकि पहली पारी में टीम 88 रन बना पाई थी।
वीरवार को ठंड के बावजूद सुबह हरियाणा के बल्लेबाज मैदान पर उतरे। उन्होंने 56 रन से आगे खेलते हुए 7 विकेट पर 229 रन जोड़े। टीम की ओर से सबसे अधिक 75 रन युवराज सिंह ने बनाए। इसके बाद हरियाणा ने पारी घोषित कर दी।
नगालैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 72 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से सबसे अधिक 30 रन आकाश सिंह ने बनाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर 28 रन इमलीवती लेमतुर ने बनाए। शेष कोई बल्लेबाज पांच से अधिक रन नहीं बना पाया। चार बल्लेबाज महज शून्य पर ढेर हो गए। हरियाणा की ओर से अमित राणा ने 10 ओवर में 24 रन देकर सात विकेट झटके। निशांत सिंधु ने 8 ओवर में 35 रन देकर दो व चैतन्य बिश्नोई ने एक ओवर में एक रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन
एक ही दिन में गिरे 15 विकेट
हरियाणा व नगालैंड के बीच चल रहे रणजी मैच के तीसरे व अंतिम दिन दोनों ओर से 15 विकेट गिरे। हरियाणा के पांच व नगालैंड के 10 विकेट गिरे। हरियाणा के सीधे हाथ के स्पीनर अमित राणा दोनों पारियों में छाए रहे। पहली पारी में पांच व दूसरी पारी में सात विकेट झटके। इसके साथ मैच में अकेले 12 विकेट झटक कर अमित प्लेयर ऑफ द मैच बने।