{"_id":"66f93ffefa71ea17a00afcea","slug":"haryana-after-congress-bjp-takes-action-against-rebels-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस के बाद भाजपा ने बागियों पर की कार्रवाई; पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित आठ निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस के बाद भाजपा ने बागियों पर की कार्रवाई; पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित आठ निष्कासित
Sun, 29 Sep 2024 05:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों पर एक्शन लिया है।
विज्ञापन
रणजीत सिंह चौटाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित आठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इसमें लाडवा से संदीप गर्ग, असंध से जिलेराम शर्मा, गन्नौर से देवेंद्र कादियान, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, रानिया से रणजीत चौटाला, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल व हथीन से केहर सिंह रावत शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इंद्री की रैली में कहा कि जो टिकट कटने से इधर उधर चले गए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव बाद इन्हें हम ले आएंगे। वोट केवल कमल के फूल पर ही डालें।
विज्ञापन