फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Harshal's havoc on Tripura, 7 wickets for 29 runs

त्रिपुरा पर टूटा हर्षल का कहर, 29 रन देकर लिए 7 विकेट

Wed, 18 Dec 2019 03:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Harshal's havoc on Tripura, 7 wickets for 29 runs
लाहली के बंसीलाल स्टेडियम में मंगलवार को हरियाणा और त्रिपुरा के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला शुरू हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा मात्र 63 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके सलामी बल्लेबाजी 14 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हरियाणा के ऑलराउंडर हर्षल पटेल के कहर के आगे त्रिपुरा को कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। त्रिपुरा के तन्मय मिश्रा और मनिशंकर को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। त्रिपुरा की पूरी टीम 19 ओवरों तक ही टीक पाई। हरियाणा की ओर से हर्षल पटेल ने 29 रन देकर सात विकेट हासिल किए। जबकि आशीष ने तीन विकेट चटकाए। त्रिपुरा के चार बल्लेबाजी खाता तक नहीं खोल पाए। हरियाणा की गेंदबाजी इतनी शानदार रही कि एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिया। वहीं हरियाणा ने पहले दो विकेट 49 रनों पर गवा दिए। उसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेत्नया बिश्नोई और शिवम चौहान ने शानदार बैटिंग के साथ 33 ओवर में टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। पहले दिन मात्र 52.4 ऑवर का ही मैच हो सका।
विज्ञापन

हर्षल पटेल का प्रदर्शन
हरियाणा के ऑलराउंडर हर्षल पटेल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 8 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट हासिल किए। उनका इकोनमी रेट 7.04 था। हर्षल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से भी योगदान दिया था। उन्होंने 31 की औसत से 374 रन बनाए थे।
विज्ञापन

त्रिपुरा पहली पारी : 63/10 (19.4 ओवर)
हरियाणा पहली पारी : 131/2 (33 ओवर) खेल अभी जारी है।
स्कोर कार्ड
त्रिपुरा पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
बिशल घोस 8 13
उड़ियान बोस 6 12
जोयदीप बैनिक 2 3
टी मिश्रा 29 47
परातुश सिंह 0 3
मिलींड कुमार 0 2
एम मुरासिंह 12 24
हरमीत सिंह 0 3
सौरभ दास 4 6
राणा दत्ता 0 1
अभिजीत* 2 4
अतिरिक्त : 0
कुल : 63/10 (19.4 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 14-1(उड़ियान बोस), 14-2(बिशल घोस), 19-3 (जोयदीप बैनिक), 25-4(परातुश सिंह), 25-5 (मिलींड कुमार), 57-6 (टी मिश्रा), 57-7 (हरमीत सिंह), 57-8 (एम मुरासिंह), 57-9 (राणा दत्ता), 63-10 (सौरभ दास)
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी : हर्षल पटेल 9.4-3-29-7, आशीष हुड्डा 5-2-14-3, टीनू कुंडू 3-0-14-0, चेतन्य बिश्नोई 1-0-3-0 सुमित कुमार 1-0-3-0
हरियाणा पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
शुभम रोहिला 20 27
अमित कुमार 4 9
चेत्नय बिश्नोई 63 97
शिवम चौहान 39 65
कुल : 131/2 (33 ओवर)
अतिरिक्त : 5 (5 लेग बाई)
फॉल ऑफ विकेट : 9-1(अंकित कुमार), 45-2(शुभम रोहिला)
गेंदबाजी : मनीशंकर 12-3-41-1, राणा दत्ता 6-1-20-1, अभिजित 7-0-27-0, सौरभ दास 4-0-20-0 हरमित कुमार 4-0-18-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed