फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haqiqat Rai inspires us to protect religion: Swami Sachchidanand

धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है हकीकत राय : स्वामी सच्चिदानंद

Sun, 02 Feb 2025 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Feb 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Haqiqat Rai inspires us to protect religion: Swami Sachchidanand
रोहतक। विद्यालय में बच्चों के मामूली विवाद एवं इस्लाम स्वीकार न करने पर बालक हकीकत राय को वसंत पंचमी के दिन अत्याचारी मुस्लिम शासकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। बालक हकीकत का बलिदान हमें धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है। यह विचार मॉडल टाउन आर्य समाज की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन राजस्थान से आए मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू समाज वीर हकीकत के बलिदान को याद रखे। हमारे पूर्वजों ने सतत संघर्ष कर के धर्म की रक्षा की है। हिंदू संस्कृति पर होने वाले वैचारिक आक्रमण का सामना करने के लिए सत्यार्थ प्रकाश पढ़ें। एडवोकेट दयानंद आर्य ने स्वामी दयानंद की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अपने विचार रखे। इससे पूर्व यज्ञ का संपादन पंडित संजीवन कुमार ने करवाया। सुयशा ने कविता वसंत पंचमी दे रही संदेश ये वीर भूमि है हमारा देश ये सर कटा कर धर्म की रक्षा करे अन्यायी हो बलवान तो भी न डरे सुनाकर वीर हकीकत की यादें ताज़ा की।
विज्ञापन

मुख्य भजनोपदेशक दिनेश पथिक ने अपने गीतों के माध्यम से ऐतिहासिक महापुरुषों का गुणगान किया। डॉ. सुशील आर्य ने आर्य समाज की अमरता की कामना करते हुए गीत प्रस्तुत किया। डी ए वी स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह-गान प्रस्तुत किया। आर्य वीर दल की रूप नगर शाखा के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री रमेश बतरा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत सिक्का, बलराज खुराना, मुकेश टक्कर, डॉ विनोद बिंद्रा, प्रेम प्रताप जुनेजा, समीर सागर, ओमप्रकाश मिगलानी, अंकुर अरोड़ा, यशपाल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed