फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hanuman Janmotsav tomorrow, 31 kg laddus and 56 types of dishes will be offered.

Rohtak News: हनुमान जन्मोत्सव कल, 31 किलो के लड्डू और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा

Mon, 22 Apr 2024 03:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav tomorrow, 31 kg laddus and 56 types of dishes will be offered.
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां गायत्री के सानिध्य में मंगलवार 23 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पवन पुत्र हनुमान की मूर्ति को आकर्षक लाइटों व फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुबह 10 बजे श्री कीर्तन, हनुमान जी की पूजा अर्चना और साध्वी मानेश्वरी देवी के प्रवचन होंगे। हनुमान को 31 किलो के लड्डू और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसमें इमरती, चूरमा, गाजर का हलवा, मोतीचूर व गुड़ के लड्डू, सवामणी का प्रसाद, अनार, पेठा आदि होंगे। मंदिर में पिछले 6 दिन से भक्तजन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। समाजसेवी एडवोकेट पीएन कथूरिया सुबह 11.00 बजे विधिनुसार पूजा-अर्चना करके ध्वजारोहण करेंगे। हनुमान सेवा दल और पृथ्वीराज भाटिया की ओर से झंडे को सलामी दी जाएगी और हनुमान जी के भजनों गुणगान होगा। पंडित अशोक शर्मा की ओर से आरती होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed