फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hanuman Chalisa recitation outside religious place

Rohtak News: धार्मिक स्थल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recitation outside religious place
06सीटीके12...फतेहपुर कॉलोनी में हनुमान चालीसा पढ़ते हिंदू संगठन के सदस्य। संवाद
रोहतक।
विज्ञापन

शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में रविवार को दो संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इसके चलते इलाके में तनाव बना रहा। एक तरफ प्रार्थना तो दूसरी तरफ हवन किया गया। धार्मिक स्थल के बाहर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
रविवार को फतेहपुरी कॉलोनी में एक धार्मिक संगठन का कार्यक्रम चल रहा था। यहां सभी प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान दूसरा धार्मिक संगठन भी वहां पहुंच गया। इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोनों ओर से चल रही इस गतिविधि के चलते मौके पर पुलिस बल पहुंचा। वहां करीब दो घंटे तनाव की स्थिति बनी रही। पाठ संपन्न होने के बाद एक संगठन के सदस्य वहां से चले गए। इससे पूर्व संगठन कार्यकर्ताओं ने यहां धर्म परिवर्तन किए जाने का आरोप लगाया। इसके चलते हर रविवार उन्होंने इसी प्रकार हवन व हनुमान चालीसा का पाठ करते रहने का दावा किया है।
विज्ञापन

इधर, दूसरे संगठन के सदस्यों का कहना है कि हर रविवार को वे यहां प्रार्थना करने आते हैं। सुबह प्रार्थना शुरू होने के कुछ देर बाद ही दूसरे संगठनों के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed