फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurugram businessman murder case: Sixth accused arrested along with two pistols, car used in the crime recovered

गुरुग्राम व्यापारी हत्याकांड : दो पिस्तौल सहित छठा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार बरामद

Fri, 15 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gurugram businessman murder case: Sixth accused arrested along with two pistols, car used in the crime recovered
रोहतक। गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या के केस में सीआईए प्रथम ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक राजस्थान का रहने वाला है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, दो देसी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस बरामद हुई है। वहीं पांच आरोपियों की रिमांड अवधि पूरा होने पर आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 29 फरवरी को सूचना मिली लाखनमाजरा के पास होटल पर गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन व उसकी पत्नी मोनिका और दो पोतों के साथ गुरुग्राम से संगरूर शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। रात करीब 8 बजे वह गांव लाखनमाजरा के पास होटल पर खाना खाने के लिए रूके थे। खाना खाने के बाद सचिन होटल से गाड़ी की तरफ चला तो पीछे से एक कार आकर रूकी। कार से उतरे दो-तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 15 से ज्यादा गोली लगने से सचिन मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed