{"_id":"678577056d8f38e03e00e82d","slug":"gurudwara-committee-member-duped-of-rs-30-lakh-by-threatening-him-with-cbi-rohtak-news-c-17-roh1019-581001-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य से सीबीआई का डर दिखा 30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य से सीबीआई का डर दिखा 30 लाख ठगे
विज्ञापन
रोहतक। शहर के एक गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य को सीबीआई का डर दिखाकर 30 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 जनवरी को एक व्यक्ति की व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि सीबीआई से शुभदीप सक्सेना बात कर रहा है। आपका एक बैंक अकाउंट नंबर मिला है। उस पर आपकी फोटो व मोबाइल नंबर लिखा है। इस संबंध में केस दर्ज किया है।
मुंबई आकर दर्ज एफआईआर की कॉपी ले जाना। शिकायतकर्ता को कुछ भी समझ में नहीं आया था। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आई। बोला, संदीप कुमार नाम के बैंक मैनेजर का केस मुंबई पुलिस के पास है। मैनेजर के साथ मिलकर तुमने ठगी की है, क्योंकि तुम्हारे खाते में 2.16 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इसके साथ उसे बातचीत में कहा गया कि अगर जांच में सहयोग नहीं किया तो फंस जाओगे। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने उससे 30 लाख रुपये ठग लिए।