फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Our wrestlers shine in Belt Wrestling Cup

Rohtak News: बेल्ट रेसलिंग कप में छाए म्हारे पहलवान

Mon, 24 Mar 2025 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Our wrestlers shine in Belt Wrestling Cup
22सीटीके09-हितेश। संवाद
रोहतक। भारत-रूस-उज्बेकिस्तान बेल्ट रेसलिंग कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्पर्धा में मुरादपुर टेकना गांव के विशाल ने रजत पदक, जींद जिले के बेलरखा गांव के गुरमित ने कांस्य व सोनीपत जिले के गांव लोहारी टीबा निवासी हितेश ने कांस्य पदक जीता। पदक विजेताओं ने अपनी संघर्ष गाथा और उपलब्धियां साझा कीं।
विज्ञापन

---------
पिता जयप्रकाश को पहलवानी का शौक का था। वे चाहते थे कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करूं। 2018 में पिता के कहने पर ही कुश्ती खेलना शुरू किया था। मां सोनिया आंगनबाड़ी वर्कर है व बहन भावना योग खिलाड़ी है। भावना ने 2023 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। सिरपुर अखाड़ा दिल्ली में अभ्यास करता हूं इस प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2022 में स्कूली स्टेट प्रतियोगिता, बेल्ट रेसलिंग प्रतियोगिता और महाराष्ट्र में आयोजित बेल्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता। 2024 कॉम्बेट फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता। क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए अथक परिश्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन

-हितेश, पहलवान


टोक्यो ओलंपिक में पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। उस मैच को मैं देख रहा था। उसके बाद से मैंने कुश्ती खेलना शुरू किया। पिता निर्भय सिंह गांव के सरपंच है, मां रितु गृहिणी व दो भाई हैं। बेल्ट रेसलिंग कप में 100 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीत चुका हूं। 2022 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। अपना खेल कौशल सुधारने के लिए प्रताप स्पोर्ट्स अकादमी खरखौदा में अभ्यास करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल, पहलवान

ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार मेरे आदर्श हैं।। पिता दलबीर खेती करते हैं, मां राजबाला गृहिणी व चार भाई-बहन हैं। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, फेडरेशन कप जूनियर में स्वर्ण और 2022 में ही ग्रांड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में 82 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका मार्गदर्शन में अपना हुनर निखार रहा हूं।

गुरमित पहलवान, मेहर सिंह अखाड़ा।

22सीटीके09-हितेश। संवाद

22सीटीके09-हितेश। संवाद

22सीटीके09-हितेश। संवाद

22सीटीके09-हितेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed