फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gugan Singh appointed chief election officer for Bar Association elections

Rohtak News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गुगन सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

Mon, 06 Jan 2025 03:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Gugan Singh appointed chief election officer for Bar Association elections
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी गुगन सिंह, चुनाव अधिकारी ओपी पूनिया और सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को बनाया गया है। इस साल बार सदस्यों के नवीनीकरण की फीस भी ऑनलाइन या बैंक खाते में ही ली जाएगी। यह फैसला अधिवक्ता कल्याण हित में लिया गया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता दीपक हुड्डा ने ने बताया कि सभी सदस्य 10 जनवरी तक सिर्फ ऑनलाइन वार्षिक फीस जमा कराएंगे। इस बार बार चुनाव में नकदी का लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। महासचिव ने बताया कि नवीनीकरण सदस्यता की वार्षिक फीस ऑनलाइन या सीधे बैंक खाते में ही स्वीकृत की जाएगी। चुनाव कमेटी के लिए अधिवक्ता प्रदीप मलिक की ओर से बैठक बुलाई गई थी और इसी में सर्वसम्मति से कमेटी के नामों पर मुहर लगाई गई। इसकी जानकारी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन को भी पत्र के माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed