फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grocery shops will open from ten to two in the morning

सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी किराना की दुकानें

Wed, 08 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Grocery shops will open from ten to two in the morning
लॉक डाउन के 15वें दिन बुधवार की शाम 5 बजें पुलिस ने दवा सब्जी और किराने की दुकानों को बंद करवा दिया।? - फोटो : RohtakCity
शहर में अब किराना की दुकानें सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक और केमिस्ट शॉप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोली जा सकेंगी। बुधवार को दिन भर दुकानों के समय को लेकर चले असमंजस के बाद जिला प्रशासन ने शाम को इस संबंध में सख्ती से आदेश जारी किए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर आवाजाही लगातार बरकरार है। शाम को मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद डीसी आरएस वर्मा ने लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के समय को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। पहली बार प्रशासन ने मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुलने का समय भी निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सुबह जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। इसके बावजूद पुलिस अपने इलाकों में मुनादी कर अपने हिसाब से दुकानें खुलने का समय निर्धारित करती रही। पुराने शहर में पुलिस ने किराना की दुकानों के लिए सुबह 11 से शाम चार बजे तक का समय रखा तो सेक्टरों में सुबह 11 बजे बंद करने और शाम को खोलने का फरमान दिया। वहीं, मॉडल टाउन में सुबह नौ से पांच बजे तक का समय घोषित किया गया। जिसे लेकर दुकानदारों से लेकर आम लोगों में दिन भर असमंजस की स्थिति बनी रही। लोग डीसी ऑफिस के कंट्रोल रूम पर फोन कर भी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी समय अवधि
आवश्यक वस्तु बिक्री का समय
दूध व डेयरी उत्पाद
रेहड़ी लगाने का समय सुबह 6-9 बजे तक, शाम को 6-8 बजे तक
दुकानें खोलने का समय सुबह 6-8 बजे तक, शाम को 6-8 बजे तक
किराना की दुकानें सुबह दस से दोपहर दो बजे तक
फल, सब्जी की दुकानें और रेहड़ियां सुबह नौ से शाम चार बजे तक
केमिस्ट शॉप सुबह दस से शाम पांच बजे तक
पेट्रोल पंप सुबह सात से शाम सात बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed