फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Greenery will increase from the extinct Jaal and Kendu plants

Rohtak News: विलुप्त होते जाल व केंदू के पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Thu, 26 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Greenery will increase from the extinct Jaal and Kendu plants
महम स्थित नर्सरी में तैयार लुप्त हो चुके जाल के पौध। संवाद
महम। वन विभाग की ओर से महम, कलानौर व लाखन माजरा खंड में लगाने के लिए एक लाख पौधे तैयार हैं। वन राजिक अधिकारी कार्यालय के पास लगभग चार एकड़ की नर्सरी में लुप्त हो चुके पेड़ों की प्रजातियों के पौधे भी इस बार तैयार किए गए हैं। इसमें खासकर जाल व केंदू के पौधे शामिल हैं। इस बार वन ने कई तरह के पौधे तैयार किए हैं। इनका फल स्वादिष्ट होने के साथ यह पेड़ ठंडी छाया भी देगा। ये पाैधे औषधीय महत्व भी रखते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के वन रक्षक देवेंद्र ने बताया कि नर्सरी में नीम, बड़, पीपल, जाल, केंदू, शीशम, जामुन, जमोआ व अन्य पौधे तैयार किए गए हैं। लुप्त हो चुके जाल व केंदू का बीज राजस्थान से मंगवाया गया था। जुलाई में बारिश होते ही पाैधरोपण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


निशुल्क ले सकेंगे पौधे
विभाग के कर्मचारी जोगिंदर करोंथा व देवेंद्र वन रक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायतों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं अपने लेटर हेड पर प्रार्थना पत्र देकर निशुल्क पाैधे ले सकेंगी। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराने के बाद निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण में सहयोग करें : एसडीएम
एसडीएम मुकुंद ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा बनें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं व उनकी परवरिश करें।
फोटो 01 महम स्थित नर्सरी में तैयार लुप्त हो चुके जाल के पौधे।
02,03 महम स्थित नर्सरी में तैयार किए गए अन्य किस्म के पौधे।

महम स्थित नर्सरी में तैयार लुप्त हो चुके जाल के पौध। संवाद

महम स्थित नर्सरी में तैयार लुप्त हो चुके जाल के पौध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed