फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grandson kills grandfather by hitting him on the head with a rod in Rohtak

Rohtak News: रोहतक में पोते ने दादा की सिर पर राॅड मारकर की हत्या

Mon, 24 Nov 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Grandson kills grandfather by hitting him on the head with a rod in Rohtak
15 इस्माईला में बुजुर्ग किसान की हत्या की जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांपला (रोहतक)। जिले के इस्माईला गांव में रविवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर पोते कपिल ने दादा सतबीर (66) की सिर पर लोहे की राॅड मारकर हत्या कर दी। सांपला पुलिस ने मृतक की पत्नी रामकला के बयान पर आरोपी पोते व उसके पिता बिजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, प्रांरभिक जांच में पता चला है कि इस्माईला निवासी सतबीर के तीन बेटे हैं। तीनों अलग-अलग रह रहे हैं। सबसे बड़ा बलजीत है जो बाहर रहते हैं। दूसरे नंबर पर बिजेंद्र व सबसे छोटा मुकेश गांव में ही रहते हैं। सतबीर न केवल खेतीबाड़ी करते थे बल्कि बेटों से अलग रह रहे थे। जमीन के बंटवारे को लेकर सतबीर का मंझले बेटे बिजेंद्र से विवाद रहता था।
विज्ञापन

रविवार को सतबीर ने कुलताना मार्ग पर लगते खेतों में धान की कटाई व झड़ाई के लिए मजदूर लगा रखे थे। दोपहर को वह मजदूरों के लिए घर से चाय लेकर ट्रैक्टर से खेत में गए। बताया जा रहा है कि उसका पोता कपिल भी खेत में ही पहुंच गया। जमीन के बंटवारे को लेकर दादा व पोते में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर कपिल ने राॅड से दादा के सिर पर कई वार कर दिए। सिर से खून बहने लगा और सतबीर बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना परिवार व पुलिस को दी गई।
सतबीर का सबसे छोटा बेटा मुकेश मौके पर पहुंचा। तब तक सतबीर दम तोड़ चुके थे। खेतों में काम करने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह व एफएसएल टीम से डाॅ. सरोज दहिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सतबीर के सिर में गहरे घाव थे और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया।

बाधे पर जमीन लेकर करते थे खेती
मुकेश ने बताया कि उनके पिता अलग रहते थे। वह जमीन बाधे पर लेकर खेती करते थे। अब उन्होंने धान की कटाई कराई थी। मजदूर लगाकर झड़ाई में लगे थे। उसके भाई बिजेंद्र के लड़के कपिल ने पिता को मार डाला।


पिता के चौथे हिस्से को लेकर था विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सतबीर के पास करीब 600 गज का प्लाॅट है। उसमें से तीनों बेटों को बराबर-बराबर हिस्सा देकर चौथा हिस्सा खुद रखा हुआ था। इस बात को लेकर अक्सर सतबीर का बेटे बिजेंद्र से विवाद रहता था, क्योंकि बिजेंद्र पिता की ओर से लिए गए चौथे हिस्से में और जमीन लेना चाहता था।

सतबीर के तीनों बेटे अलग रहते हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर ही पिता-पुत्र में विवाद था। इसी बात को लेकर उसकी हत्या की गई। मृतक की पत्नी रामकला के बयान पर उसके पोते कपिल व बेटे बिजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- राकेश मलिक, डीएसपी सांपला

15 इस्माईला में बुजुर्ग किसान की हत्या की जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद

15 इस्माईला में बुजुर्ग किसान की हत्या की जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद

15 इस्माईला में बुजुर्ग किसान की हत्या की जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद

15 इस्माईला में बुजुर्ग किसान की हत्या की जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed