{"_id":"6a038d8c02842cb8c2037470","slug":"grandmother-raised-her-by-selling-milkgranddaughter-topped-school-and-repaid-the-debt-rohtak-news-c-17-roh1020-855282-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दादी ने दूध बेचकर पाला...पोती ने स्कूल टॉप कर चुकाया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दादी ने दूध बेचकर पाला...पोती ने स्कूल टॉप कर चुकाया कर्ज
विज्ञापन
42. मुंगाण की पूजा खत्री
रोहित राठौर
रोहतक। दादी के आंचल में पलकर पूजा खत्री विद्यालय की टॉपर बनी हैं। जिले केे मुंगाण गांव की बेटी पूजा खत्री ने 485 अंकों के साथ आर्ट्स संकाय में स्कूल टॉप किया है। 69 वर्षीय दादी भगवानी देवी पशुओं का दूध बेचकर पूजा और उनके भाई-बहनों की परवरिश कर रही है। पोती ने भी अपनी दादी को निराश नहीं किया।
छात्रा पूजा बताती हैं कि पिता सतीश की बचपन में ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मां का प्यार भी नहीं मिल पाया। पिता की मौत के बाद मां भी तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी। जिस उम्र में बुजुर्ग लाठी का सहारा लेकर चलते हैं, उस अवस्था में दादी घर पर पशुओं को पालकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
पूजा ने बताया कि 15 वर्षीय भाई जसवंत ने 10वीं की परीक्षा दी है जबकि 18 वर्षीय बड़े भाई नितिन ने 433 अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संवाद
विज्ञापन
लक्ष्य : बैंकिंग लाइन में जाना चाहती हूं
पूजा कहती हैं कि मैं बैंकिंग लाइन में जाना चाहती हूं। मेरा सपना है कि मैं प्रोबेशन ऑफिसर बनूं और परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूत करूं। अभी दादी ही पशुओं का दूध बेचकर हमारा गुजर-बसर करती हैं। उन्होंने हमें माता-पिता की भी कमी नहीं खलने दी।
-- -- -- -- -
आर्ट्स विद मैथ के साथ विद्यालय में नेहा ने किया टॉप
फोटो : 39
भगवतीपुर गांव निवासी नेहा पांचाल ने आर्ट्स विद मैथ में 500 में से 420 अंक प्राप्त किए हैं। पिता संजय निजी कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि मां सुमन गृहिणी हैं। परिवार में छोटी बहन अंजलि 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। नेहा बताती हैं कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगवतीपुर में टॉप किया है।
-- -- -- -- --
फोटो : 43
फोटो : 44
फोटो : 45
-- -- -- -- -- -