{"_id":"656a2f9864d287c21e096337","slug":"grain-market-built-in-1987-bjp-gave-way-manish-grover-rohtak-news-c-17-roh1019-305665-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"1987 में बनी अनाज मंडी, रास्ता भाजपा ने दिया : मनीष ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1987 में बनी अनाज मंडी, रास्ता भाजपा ने दिया : मनीष ग्रोवर
Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
01 सीटीके 70
- पूर्व मंत्री बोले, अब दुकानदार और व्यापारी चैन से करते हैं अपना कारोबार
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि रोहतक अनाज मंडी 1987 में बनी थी, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए करीब 10 घंटे फाटक बंद रहने का सामना करना पड़ता था। रोहतक ने मुख्यमंत्री तक दिए, लेकिन वह लोगों को रास्ता नहीं दे पाए। अब राज्य की भाजपा सरकार ने इस पूरे इलाके के हजारों लोगों को एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाकर ऐतिहासिक सौगात देने का काम किया है। अब तमाम दुकानदार और हर निवासी बगैर किसी बाधा के अपने काम आसानी से कर सकेंगे।
पूर्व मंत्री ग्रोवर, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल के साथ व्यापारियों की समस्याएं सुनने के लिए नई अनाजमंडी पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदारों का आह्वान किया कि कांग्रेस के 55 साल के शासन और बतौर विधायक उनके 5 साल के शासन का आंकलन जरूर करें। वहीं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाल किशन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भी व्यापारी संगठन जो मांगे रखेंगे, उन्हें पूरा करवाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर रोहतक अनाज मंडी प्रधान मुकेश बंसल, पूर्व वाइस चेयरमैन गुलशन परूथी, पूर्व प्रधान स्वतंत्र कुमार, पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन, सब्जी मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा, चारा मंडी प्रधान राजकुमार खुराना, विजय गुप्ता बाबा समेत अनेक व्यापारी नेता मौजूद रहे।