फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Graduation admissions begin, students confused as Class 12 results are not available

Rohtak News: स्नातक में प्रवेश शुरू, 12वीं का रिजल्ट न आने से असमंजस में छात्र

Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Graduation admissions begin, students confused as Class 12 results are not available
10. प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान। - फोटो : Samvad
रोहतक। जिले में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है। छात्र उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पोर्टल माध्यम से पसंदीदा कॉलेजों में आवेदन कर रहे हैं। 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित न होने से कारण से छात्र में असमंजस में हैं।
विज्ञापन


प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। छात्र अभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी बेसिक जानकारी भर सकते हैं लेकिन अंतिम फॉर्म सबमिट करने के लिए उन्हें 12वीं का परिणाम आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

पं. नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान का कहना है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। आवेदन करने के लिए 31 मई तक पर्याप्त समय दिया गया है। छात्रों को फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है तो वे कॉलेज आकर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, वेटेज सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), हरियाणा के वास्तविक निवासी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), गैप ईयर का शपथ पत्र (यदि लागू हो) की फोटी कॉपी।

प्रवेश प्रक्रिया
चरण
प्रक्रिया
तारीख
1
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
07 मई – 31 मई 2026
2
आवेदन में सुधार (ओटीपी आधारित)
07 मई – 01 जून 2026
3
आवेदकों की सूची (आपत्तियों सहित)
02 जून 2026
4
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कॉलेज द्वारा)
09 मई – 06 जून 2026
5
योग्य अभ्यर्थियों की सूची
08 जून 2026
6
पहली मेरिट प्रोविजनल
10 जून 2026
7 पहली मेरिट लिस्ट 11 जून 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed